डोनाल्‍ड ट्रंप का इजरायल की संसद में संबोधन, बोले- ‘यह शांति की शुरुआत है’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डोनाल्‍ड ट्रंप का इजरायल की संसद में संबोधन

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप इजरायल की संसद को संबोधित करते हुए बड़ी बातें कही हैं। इस दौरान उन्होंने गाजा में हुए सीजफायर का जिक्र किया।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप इजरायल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया है। इस दौरान ट्रंप ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और यह एक सुखद स्थान है। आज का दिन अपार आनंद, अपार आशा और सर्वशक्तिमान ईश्वर को हार्दिक धन्यवाद देने का दिन है।” इससे पहले पहले इजरायली सांसदों ने खड़े होकर ट्रंप के सम्मान में तालियां बजाईं और ‘दुनिया को और ट्रंप की जरूरत है’ जैसे नारे लगाकर उनकी तारीफ की। ट्रंप ऐसे समय में इजरायल की संसद को संबोधित कर रहे हैं जब हमास ने गाजा पीस प्लान के पहले चरण में 20 बंधकों को रिहा कर दिया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें