IPS पूरन कुमार के परिवार से मिले राहुल गांधी, 8 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IPS पूरन कुमार के परिवार से मिले राहुल गांधी

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में तेजी से जांच चल रही है। इस बीच राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार को श्रद्धांजलि दी है। राहुल चंडीगढ़ पहुंचे और IPS पूरन कुमार के परिजनों से मिले। पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को आत्महत्या की थी। 8 दिन बाद भी उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ PGI में रखा गया है।

हरियाणा सरकार ने DGP को लंबी छुट्टी पर भेजा

पूरन कुमार का परिवार DGP शत्रुजीत कपूर की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। हरियाणा सरकार ने DGP को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। हरियाणा सरकार ने डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सीनियर IPS अधिकारी ओम प्रकाश सिंह (ओपी सिंह) को सौंप दिया है। इस बीच राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।

rahul gandhi

Image Source : REPORTER INPUT
राहुल गांधी ने IPS पूरन कुमार को श्रद्धांजलि दी।

 

IPS की पत्नी को चंडीगढ़ पुलिस ने क्यों भेजा नोटिस?

वहीं, आपको बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने मृतक IPS पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पूरन कुमार को नोटिस भेजा है। चंडीगढ़ पुलिस ने नोटिस भेज कर IAS अमनीत पूरन कुमार से उनके मृतक पति का लैपटॉप मांगा है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, IPS पूरन कुमार का लैपटॉप उनकी मौत से जुड़ा बड़ा सुबूत है। दरअसल, चंडीगढ़ पुलिस लैपटॉप को CFSL लैब में भेज कर IPS पूरन कुमार के सुसाइड नोट की प्रमाणिकता जांचेगी, ताकि ये साफ हो सके कि सुसाइड नोट IPS पूरन कुमार ने खुद अपने ही लैपटॉप से लिखा था।

कितने लोगों को भेजा गया सुसाइड नोट?

ये वही लैपटॉप है, जिसमें IPS पूरन कुमार का सुसाइड नोट ड्राफ्ट में सेव था। चंडीगढ़ पुलिस IPS पूरन कुमार के लैपटॉप के जरिए ये भी जानना चाहती है कि पुरन कुमार ने आत्महत्या करने से पहले कितने लोगों को सुसाइड नोट मेल किया था? जिनको सुसाइड मेल किया था उन लोगों को किस समय सुसाइड नोट मेल किया?

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें