बिहार चुनाव में BJP के दिग्गजों की एंट्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ

बिहार चुनाव में बीजेपी प्रचार अभियान को धार देने के लिए आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में उतर रहे हैं। दूसरी तरफ, दिग्गजों के नॉमिनेशन शुरू हो चुके हैं। आज बीजेपी के दिग्गजों के पर्चा दाखिल करने का दिन है।

RJD में एक और बाहुबली सूरजभान की एंट्री

आरजेडी खेमे में एक और बाहुबली की एंट्री हुई है। सूरजभान सिंह पशुपति पारस की पार्टी को छोड़कर RJD में शामिल हो गए हैं। आरजेडी मोकामा से सूरजभान की पत्नी वीणा देवी को उम्मीदवार बनाएगी। आज सूरजभान की पत्नी वीणा देवी RJD के सिंबल पर नॉमिनेशन फाइल करेंगी।

चिराग पासवान की पार्टी की पहली लिस्ट जारी

बिहार चुनाव के BJP और जेडीयू के बाद चिराग की पार्टी LJP (R) ने भी 14 कैंडिडेट्स की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उनके भांजे सीमांत मृणाल का भी नाम है तो प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को गोविंदगंज से टिकट दिया गया है।  चिराग पासवान को एनडीए के सीट बंटवारे में 29 सीटें मिली हैं, लेकिन कुछ सीटों पर जेडीयू और हम से विवाद है, जिसका समाधान निकालने के लिए चर्चाओं का दौर भी जारी है।

महुआ सीट से नॉमिनेशन करेंगे तेज प्रताप यादव

जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव महुआ सीट से गुरुवार नॉमिनेशन करेंगे। जेडीयू के मदन सहनी बहादुर पुर सीट से नॉमिनेशन करेंगे। नीतीश कुमार और संजय झा होगें मदन सहनी के नामाकंन मे शामिल होंगे। इनके साथ साथ साहेबपुर कमाल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार, जहानाबाद -घोसी विधानसभा क्षेत्र से माले उम्मीदवार रामबली सिंह यादव और  बीजेपी के उम्मीदवार नीतीश मिश्रा झंझारपुर सीट से नॉमिनेशन करेंगे।

सम्राट चौधरी तारापुर सीट से दाखिल करेंगे पर्चा

आज बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुंगेर की तारापुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। ये सीट पिछले 15 सालों से जेडीयू का गढ़ रही है। नामांकन के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद ललन सिंह भी रहेंगे तो वहीं दानापुर सीट पर पूर्व सांसद रामकृपाल यादव पर्चा भरने जा रहे हैं, उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे।

3 दिन तक NDA की रणनीति बनाएंगे अमित शाह

आज से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिन के बिहार दौरे पर हैं। 18 अक्टूबर तक अमित शाह भी बिहार में हैं। शाह जनसभाएं करने के साथ साथ बिहार में NDA की चुनाव रणनीति भी बनाएंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें