पत्नी को मिला टिकट लेकिन चुनाव लड़ेंगे खेसारीलाल यादव!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्नी चंदा के साथ खेसारीलाल यादव

लो… चंदा को टिकट मिला, लेकिन अब उनके पति खेसारी लाल यादव लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्या हुआ ऐसा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान शुरू कर दिया है। बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को टिकट दिया था। हालांकि, गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है कि अब छपरा सीट से पत्नी चंदा के बजाय खेसारी लाल यादव खुद चुनाव लड़ेंगे। आइए जानते हैं कि राजद ने क्यों किया है ये फैसला।

क्यों वापस लिया गया चंदा का टिकट?

छपरा विधानसभा से राजद ने खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को टिकट दिया था। हालांकि, अब जानकारी सामने आई है कि चंदा देवी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। इस कारण उनका टिकट अब टिकट खेसारी लाल यादव को मिल गया है। अब छपरा विधानसभा सीट से राजद के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव हो गये हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें