चिराग पासवान ने सभी 29 उम्मीदवारों का किया ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चिराग पासवान ने सभी 29 उम्मीदवारों का किया ऐलान

चिराग पासवान की पार्टी ने सभी 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में बाकी बची 15 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। LJP (R) ने पहले 14 प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी की थी। वहीं, गुरुवार शाम दूसरी लिस्ट में शेष बची 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। ध्यान देने वाली बात ये है कि किस-किस जाति के कितने प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है, इसकी लिस्ट भी जारी की गई है। पार्टी ने एक मुस्लिम कैंडिडेट उतारा है। बहादुरगंज विधानसभा सीट से मो. कलीमुद्दीन को प्रत्याशी बनाया है।

किन सीटों पर किन्हें मिला टिकट?

सीटें कैंडिडेट
1- गोविंदगंज राजू तिवारी
2- सिमरी बख्तियारपुर संजय कुमार सिंह
3- दरौली विष्णु देव पासवान
4- गरखा सीमांत  मृणाल
5- साहेबपुर कमाल सुरेंद्र कुमार
6- बखरी संजय कुमार
7- परबत्ता बाबुलाल शौर्य
8- नाथनगर मिथुन कुमार
9- पालीगंज सुनील कुमार
10- ब्रह्मपुर हुलास पांडे
11- डेहरी राजीव रंजन सिंह
12- बलरामपुर संगीता देवी
13- मखदुमपुर रानी कुमारी
14- ओबरा प्रकाश चंद्र
15- सुगौली राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता
16- बेलसंड अमीत कुमार
17- मढ़ौरा सीमा सिंह
18- शेरघाटी उदय कुमार सिंह
19- बोधगया श्यामदेव पासवान
20- रजौली विमल राजवंशी
21- गोविंदपुर बिनीता मेहता
22- बोचहा बेबी कुमारी
23- बख्तियारपुर अरूण कुमार
24- फतुहा रूपा कुमारी
25- बहादुरगंज कलीमुद्दीन
26- महुआ संजय कुमार सिंह
27- चेनारी मुरारी प्रसाद गौतम
28- मनेर जीतेंद्र यादव
29- कसबा नितेश कुमार सिंह

बता दें कि एनडीए गठबंधन में बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव रही हैं। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, RLM को 06 और HAM को भी 06 सीटें मिली हैं।

 

6 नवंबर को पहले चरण की होगी वोटिंग

बता दें कि बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इस बीच, बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 06 नवंबर को जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को चुनाव होगा। 14 नवंबर को मतदान के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें