कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार हुई फायरिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार हुई फायरिंग

एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर एक बार फिर फायरिंग हुई। कनाडा स्थित एक्टर के कैफे पर फायरिंग का ये तीसरा मामला है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आ गया है।

एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चंद महीने पहले ही कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना कैफे खोला था, जिसे एक हफ्ते के भीतर ही निशाना बनाया गया। अब एक बार फिर कैफे पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि तीसरी बार इस कैफे पर फायरिंग हुई है। फायरिंग का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में निशाना बनाने वाला शख्स कार में बैठकर पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा है।

पोस्ट में ली गई जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि शख्स ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की है। गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्दू नेपाली ने इसकी जिम्मेदारी ली है। इससे जड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई है। पोस्ट में लिखा, ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज जो (Kaps Caffe, सरे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें।’

पोस्ट में कही गई ये बात

इसी पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें, गोली कहीं से भी आ सकती है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।’

kulvir sidhu post

 

Image Source : KULVIR SIDHU X
कुलवीर सिद्धू का पोस्ट।

 

कैसे शुरू हुआ फायरिंग का सिलसिला

बता दें, जुलाई के महीने में सबसे पहली बार फायरिंग हुई थी। ये फायरिंग का मामला कैफे की ओपनिंग के ठीक एक हफ्ते बाद सामने आया था। एक महीने के भीतर ही कपिल के कैफे पर दूसरी बार फायरिंग हुई। अब ये तीसरी बार फायरिंग का मामला सामने आया है। कैफे पर हुई फायरिंग के बाद कपिल शर्मा का रिएक्शन भी सामने आया था और उन्होंने कहा था कि ये मुश्किल वक्त है, लेकिन वो इससे डट कर लड़ेंगे। कनाडा की पुलिस ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया था और मौके पर मौजूद भी रही थी।

एक्टर को मिली थी जान से मारने की धमकी

पहली दो बार हुई फायरिंग के बाद कपिल को जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। एक्टर के परिवार को भी सुरक्षा दी गई थी। लॉरेंस बिशनोई गैंग के सदस्य ने जारी किए गए ऑडियो की जिम्मेदारी ली थी।

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का सिलेसिलेवार ब्योरा

पहली बार फायरिंग – 10 जुलाई 2025

दूसरी बार फायरिंग- 7 अगस्त 2025

दोनों बार कैफे की खिड़कियों के कांच टूटे हालांकि दोनों बार किसी शख्स को कोई गोली नहीं लगी, वारदात के बाद कई दिनों तक कैफे बंद रहा खोला गया।

दोनों बार फायरिंग के बाद कपिल शर्मा की मुंबई सिक्योरिटी रिव्यू की गई थी।

अब तीसरी बार फिर फायरिंग हुई है जिसमें शूटर्स वीडियो में लगातार गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है।

कैफे पर पहली फॉयरिंग 10 जुलाई – हरजीत सिंह लडी (BKI आतंकी NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल) ने ली।

दूसरी बार फॉयरिंग- 7अगस्त (लॉरेंस गैंग ने ली) गैंग से जुड़े  हरी बॉक्सर का ऑडियो भी सामने आया जिसमे सलमान खान को शो में बुलाने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई।

तीसरी फयरिंग- 16 अक्टूबर ( लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी)

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें