पकड़ा गया शातिर ठग वैभव नर्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पकड़ा गया शातिर ठग वैभव नर्कर

पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। यह खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम देता था।

खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिलाओं के साथ ठगी और लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 40 से 50 लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। राज्य में कई जगहों पर केस दर्ज किए गए हैं। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे सोलापुर में ज्यूडिशल कस्टडी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने 31 वर्षीय युवक वैभव नर्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो खुद को पुलिस सब-इंस्पेक्टर बताकर धोखाधड़ी कर रहा था। आरोपी ने न केवल महिलाओं को मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर झांसा दिया, बल्कि नौकरी के नाम पर 40 से 50 से अधिक लोगों से ठगी भी की।

कैसे करता था ठगी का खेल?

मूल रूप से रत्नागिरी के गोविल गांव का रहने वाला शुभम नर्कर पहले भी ठगी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसने पुलिस यूनिफॉर्म पहनकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया और मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स पर अपलोड की थीं। इन तस्वीरों की मदद से वह खुद को सब-इंस्पेक्टर बताता और महिलाओं को भरोसे में लेकर ठगता था।

महिला से दोस्ती कर किया शोषण

आरोपी ने एक 33 वर्षीय महिला से एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए संपर्क किया। दोनों में बातचीत बढ़ी और उसने शादी का झांसा दिया। भरोसे में लेकर आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए, बाद में उससे कीमती गहने, ₹2.5 लाख की सोने की चेन और ₹30,000 नकद भी ठग लिए। महिला को बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसकी एक छह साल की बेटी भी है। इसके बाद महिला ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और वैभव नर्कर के खिलाफ नेहरू नगर थाने में मामला दर्ज हुआ।

नौकरी के नाम पर 40-50 लोगों से ठगी

जांच में पता चला कि वैभव नर्कर ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूली। उसने कई फर्जी नियुक्ति पत्र और इंटरव्यू कॉल लेटर भी तैयार किए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कम से कम 40 से 50 लोगों को इसी तरह ठगा। सोलापुर साइबर पुलिस की जांच में पता चला कि नर्कर एक “आदतन ठग” है, जो झूठ और भावनात्मक हेरफेर का इस्तेमाल कर लोगों को फंसाता था। वह खुद को पुलिस अधिकारी या किसी वरिष्ठ अफसर का रिश्तेदार बताकर लोगों को विश्वास में लेता था।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसमें बलात्कार, ठगी, धोखाधड़ी और भावनात्मक शोषण शामिल हैं। नर्कर की तरह गिरफ्तारी के बाद मुंबई और सोलापुर पुलिस उसकी ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उसने कितने लोगों को निशाना बनाया। फिलहाल आरोपी सोलापुर पुलिस की हिरासत में है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने राज्य भर में कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है, जिसमें नौकरी के नाम पर मुंबई में 40 से 50 लोगों के साथ धोखाधड़ी और मुंबई की एक महिला के साथ लगभग ढाई लाख रुपये की ठगी। वहीं सबसे बड़ी ठगी महाराष्ट्र के रत्नागिरी में की है, जहां लगभग 19 लाख रुपए उसने ठग लिए। वह महिलाओं को अलग-अलग तरह की कहानी सुनाता था और उनसे पैसे ऐंठने का काम करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोलापुर पुलिस के जांच अधिकारियों को भी गुमराह करने की कोशिश की और कई बार गलत बयान दिए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें