26 लाख दीयों से सजा अयोध्या, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

26 लाख दीयों से सजा अयोध्या, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

अयोध्या को 26 लाख दीयों से सजाया गया है। दीपोत्सव 2025 में अयोध्या में एक साथ 26 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा।

दीपावली के मौके पर रामनगरी अयोध्या को 26 लाख दीयों से सजाया गया है। दीपोत्सव कार्यक्रम में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। यहां दीपोत्सव 2025 कार्यक्रम में एक साथ 26 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। अयोध्या में साल 2017 से दीपोत्सव कार्यक्रम हो रहा है। हर साल यहां दीयों की संख्या बढ़ जाती है। शुरुआत में यहां एक लाख के करीब दीये जलाए गए थे। अब यह संख्या 26 लाख तक पहुंच चुकी है।

हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राम-सीता का अवतार धारण किए हुए कलाकारों की पूजा-अर्चना की। हालांकि, राज्य के दोनों डिप्टी सीएम (केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक) इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी अयोध्या नहीं पहुंचीं, लेकिन राम भक्त पूरी श्रद्धा के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और इसकी रौनक बढ़ाई।

 

 

जहां कभी गोलियां चलीं, वहां दीये जल रहे- योगी

सीएम योगी ने दीपोत्सव के मौके पर कहा कि जहां कभी गोलियां चली थीं, वहां अब दीये जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये दीये 500 वर्षों के अंधकार पर विजय का प्रतीक हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें