अमित शाह का आज 61वां जन्मदिन, पीएम ने किया विश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित शाह का आज 61वां जन्मदिन, पीएम ने किया विश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने शाह के जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना की सराहना करते हुए उन्हें एक मेहनती नेता बताया। शाह आज 61 साल के हो गए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1964 को हुआ था। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। शाह को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उनके प्रयासों की सराहना की।

PM मोदी ने अमित शाह को लेकर क्या कहा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना और मेहनती होने के कारण उन्हें व्यापक रूप से सराहा जाता है।’’ पीएम मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का काम किया है और प्रत्येक भारतीय सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जिए, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सराहनीय प्रयास किए हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

 

 

अपनी रणनीति से सबको बनाया मुरीद

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में रहने वाले एक गुजराती दंपति कुसुम बेन और अनिलचंद्र शाह के घर हुआ था। अमित शाह के दादा गायकवाड़ के बड़ौदा राज्य की एक छोटी सी रियासत मानसा में एक धनी व्यापारी (नगर सेठ) हुआ करते थे। अमित शाह देश के गृह मंत्री होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री और भाजपा के महासचिव रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह गांधी नगर से लोकसभा के सांसद चुने गए थे।

amit shah

अमित शाह।

 

2014 के चुनावों में, जब भाजपा ने नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया, तो अमित शाह को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर भेजा गया। देश ने  नरेंद्र मोदी के पक्ष में जनादेश दिया और भाजपा को उत्तर प्रदेश से 73 सीटें मिलीं और उसका वोट प्रतिशत 42% तक पहुंच गया। यह पार्टी के लिए एक शानदार सफलता थी और साथ ही शाह की रणनीतिक कुशलता का भी प्रमाण थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें