
अमेरिका के रक्षामत्री पीट हेगसेथ ने बताया है कि लैटिन अमेरिका की ओर उनका एयरक्रॉफ्ट कैरियर रवाना हो गया है। इस घटना के बाद वेनेजुएला ने ट्रंप को युद्ध करने की भूल नहीं करने की चेतावनी दी है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लैटिन अमेरिका के तटों पर की ओर बड़ी संख्या में एयरक्रॉफ्ट कैरियर रवाना कर दिया है। इससे नए युद्ध की आशंका ने खलबली मचा दी है। बता दें कि अमेरिकी सेना लैटिन अमेरिका के तटों पर विमानवाहक पोत भेज रही है। इस दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र में सैन्य बलों की तैनाती और उत्तेजना में नवीनतम वृद्धि के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप के निर्देशानुसार अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड और उसके स्ट्राइक ग्रुप को यूएस साउदर्न कमांड में तैनात करने का आदेश दिया है, ताकि “अमेरिका की क्षमता को मजबूत किया जा सके।
क्या अमेरिका करने वाला है किसी देश पर हमला
पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पर्नेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, यह अवैध कारकों और गतिविधियों का पता लगाने, निगरानी करने और बाधित करने के लिए जो अमेरिका की सुरक्षा और समृद्धि को खतरे में डालती हैं। विमानवाहक पोत की तैनाती क्षेत्र में सैन्य शक्ति की आक्राम हो गई है। इस इलाके में इससे पहले से भी कैरिबियन सागर और वेनेजुएला के तटों पर असामान्य रूप से बड़ी अमेरिकी सैन्य तैनाती देखी गई है।
अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को हेगसेथ के अनुसार, एक संदिग्ध ड्रग तस्करी नाव पर अपनी 10वीं स्ट्राइक की, जिसमें ट्रेन डे अरागुआ गिरोह को नाव संचालन का जिम्मेदार ठहराया गया। अमेरिका के इस हमले में कैरिबियन सागर में 6 तस्करों की मौत हो गई।
अमेरिका ने तेज की एयरस्ट्राइक
अमेरिका ने हाल के दिनों में कैरेबियन सागर में एयरस्ट्राइक तेज कर दी है। इसमें दो अहम हमले पूर्वी प्रशांत महासागर में किए गए, जिससे सैन्य हमलों का क्षेत्र विस्तृत हो गया और यही वह जगह है, जहां दुनिया के सबसे बड़े कोकाीन उत्पादकों से बड़ी मात्रा में तस्करी की जाती है।
इस देश ने ट्रंप को दी चेतावनी
लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में अमेरिका के एयरक्रॉफ्ट कैरियर की तैनाती को देखते हुए वेनेजुएला में हलचल मच गई है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने युद्ध की आशंका को देखते हुए शांति की अपील की है।उन्होंने ट्रंप को चेतावनी के अंदाज में युद्ध करने की भूल नहीं करने को कहा है। मादुरो ने एक बयान में कहा कि कोई युद्ध नहीं, कोई युद्ध नहीं, कोई युद्ध नहीं, सिर्फ शांति, शांति और शांति। कोई युद्ध का पागलपन नहीं, हमेशा के लिए शांति, हमेशा शांति। प्लीज…प्लीज..प्लीज।








