
बिहार में चुनाव के माहौल के बीच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने 4 पूर्व विधायकों सहित 11 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण की गई है। जदयू का लक्ष्य बिहार में फिर से अपनी सरकार बनाना है।
जदयू ने अपने कई पूर्व विधायकों सहित 11 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन के संबंध में कहा गया कि ये लोग विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी की विचारधार तथा पार्टी विरोधी काम कर रहे थे। आचरण के विरुद्ध काम करने के आरोप में इन्हें पार्टी से बाहर किया गया है।
जिन लोगों को जदयू ने पार्टी से बाहर किया है, उनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह का नाम है।
इसके अलावा पिछले चुनाव में महुआ से जदयू की प्रत्याशी रहीं आस्मां परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज व विवेक शुक्ला शामिल हैं। इनमें कई की नाराजगी टिकट नहीं मिलने को लेकर है। कई निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
Author: Red Max Media
Post Views: 72








