राजस्‍थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 67 RAS अधिकारियों के हुए तबादले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान में एक साथ 67 RAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। एडीएम (जयपुर पूर्व) संजय कुमार माथुर का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

राजस्थान सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 67 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 32 उपखण्ड अधिकारी शामिल हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार देर रात तबादला सूची जारी की है।

आरएएस कैलाश चंद को मिली अब ये जिम्मेदारी

इसके तहत अजमेर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) गजेंद्र सिंह राठौड़ को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में सचिव पद पर लगाया गया है। इस पद पर कार्यरत आरएएस कैलाश चंद को जिला परिषद दौसा का सीईओ बनाया गया।

इन अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

इसी तरह एडीएम (जयपुर पूर्व) संजय कुमार माथुर, एडीएम (दौसा) रामस्वरूप चौहान, एडीएम (जयपुर-तृतीय) नरेंद्र कुमार वर्मा, एडीएम (शाहपुरा-भीलवाड़ा) रामावतार कुमावत का भी तबादला किया गया है।

कई जिलों में उपखण्ड अधिकारियों का भी ट्रांसफर

सरकार ने झुंझुनूं, करौली, जैसलमेर, भरतपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, प्रतापगढ़, झालावाड़, बूंदी, उदयपुर, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में उपखण्ड अधिकारियों का भी तबादला किया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.

और पढ़ें