
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आज से ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के समकक्षों के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत करेंगे। इस दौरान मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के मुख्य क्षेत्रों, जैसे बाजार पहुंच और नियामक सहयोग पर चर्चा होगी। यह दौरा प्रगति की समीक्षा और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों को पहचानने पर केंद्रित रहेगा।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज से दो दिनों (27-28 अक्टूबर) तक ब्रुसेल्स में रहेंगे। यहां वे अपने यूरोपीय संघ (ईयू) समकक्ष के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को राजनीतिक प्रोत्साहन देने के लिए वार्ता करेंगे। इस कारण यह है कि प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर वार्ता समाप्त करने की समयसीमा नजदीक आ रही है।
वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि केंद्रीय मंत्री इस दौरे में ईयू के व्यापार के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष और आयुक्त मारोस सेफकोविक से मिलेंगे।
वार्ता में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के प्रमुख क्षेत्रों जैसे- बाजार पहुंच, गैर-शुल्क उपाय और नियामक सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है। यह दौरा अब तक की प्रगति की समीक्षा करने और उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए भी होगा, जिन्हें और अधिक समन्वय की आवश्यकता है।
Author: Red Max Media
Post Views: 82








