धमकी के साथ ईरान ने रोका आक्रमण अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धमकी के साथ ईरान ने रोका आक्रमण अभियान

ईरान ने इजरायल के खिलाफ अपने आक्रामक अभियान को रोक दिया है और धमकी भी दी है।

तेहरान: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने इजरायल के खिलाफ अपने आक्रामक अभियान को रोक दिया है। ईरानी सेना की संयुक्त कमान के द्वारा ये बयान सामने आया है। ईरानी सेना ने कहा है कि इजरायल और ईरान के बीच गोलाबारी के बाद हम अपने आक्रामक अभियान को रोक रहे हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आया है।

ईरान ने धमकी भी दी

ईरान ने भले ही इजरायल के खिलाफ अपने आक्रामक अभियान को रोक दिया हो लेकिन ईरान ने इजरायल को धमकी भी दी है। ईरान की संयुक्त कमान ने कहा है कि अगर इजरायल या उसके समर्थक दक्षिणी लेबनान सहित अन्य क्षेत्रों में कोई और आक्रामकता और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई करते हैं, तो पहले से कहीं अधिक कठोर और दमनकारी कदम उठाए जाएंगे।

ये एक ब्रेकिंग न्यूज़, पूरी खबर के लिए जुड़े रहें

Red Max Media
Author: Red Max Media

Comments are closed.