CM विष्णुदेव साय ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
सीएम विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में हुए IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों और वाहन चालक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में सोमवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 8 जवान सहित एक वाहन चालक शहीद हो गए। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दंतेवाड़ा पहुंचकर शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।

शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

सीएम विष्णुदेव साय और अन्य नेताओं ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया। अन्य शहीद जवानों और वाहन चालक के पार्थिव शरीर भी उनके गृह ग्राम के लिए भेजे गए।

मुख्यमंत्री साय ने इस हमले को लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार बताते हुए कहा, “जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे।”  उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा और आतंक किसी भी हाल में सहन नहीं किए जाएंगे। सरकार बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद का समूल नाश करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

vishnudeo sai

सीएम विष्णुदेव साय ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

 

सुरक्षाकर्मियों के काफिले को निशाना बनाकर धमाका

बता दें कि सोमवार दोपहर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे काफिले को निशाना बनाकर धमाका किया जिसकी चपेट में एक वाहन आ गया। इस घटना में सुरक्षाबल के आठ जवान जिनमें डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के चार-चार जवान शामिल हैं तथा एक वाहन चालक की मृत्यु हो गई। यह पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर सबसे बड़ा हमला था।

 

 

3 दिन के लंबे अभियान के बाद लौट रहे थे सुरक्षाकर्मी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों ने इस हमले में लगभग 70 किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग का इस्तेमाल किया था। 8 मृत जवानों में से दो बीजापुर जिले के तथा अन्य पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले के थे। वाहन चालक बस्तर जिले का निवासी था। उन्होंने बताया कि यह हमला उस समय हुआ जब सुरक्षाकर्मी तीन दिन के लंबे अभियान के बाद लौट रहे थे। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में मंगलवार को मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई तथा बाद में उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थानों पर भेज दिया गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें