
मध्य प्रदेश के भोपाल में भोरी बाइपास के पास बस और ट्रक की टक्कर का दर्दनाक हादसा सामने आया। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद चीख पुकार मच गया। एक्सीडेंट में 6 छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ये सभी छात्र आईसर साइंस ऑफ टेक्नोलॉजी (IISER) विजिट करने के लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही वहां पहुंची, और फिर आनन-फानन में एंबुलेंस को भी बुलाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार 108 की करीब 9 एंबुलेंस वहां पहुंची। घटना से छात्रों में दहशत का माहौल है।
Author: Red Max Media
Post Views: 55








