समस्तीपुर में फैक्ट्री का ब्यालर फटने से हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मजदूर की मौत, तीन की हालत नाजुक
समस्तीपुर के पूसा रोड स्थित वैनी थाना क्षेत्र में अल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में कुल तीन मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जबकि मृतक मजदूर का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बॉयलर फटने की घटना के बाद फैक्ट्री के आसपास अफरा तफरी मच गई। 
हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन के लोग फरार

हालांकि सभी मजदूर आसपास के जिले का बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद से फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े सभी लोग फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों का बताना है कि लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराना फैक्ट्री है जहां एल्युमिनियम के बर्तन और समान बनाए जा रहे है थे। आज दोपहर जोरदार आवाज से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

बॉयलर हिट होने से फटा

वही इस घटना को लेकर सदर एसडीओ दिलीप कुमार सिंह का बताना है कि एल्यूमीनियम की फैक्ट्री थी जहां मजदूर काम कर रहे थे। बॉयलर हिट हो जाने की वजह से फट गया। इसमें एक की मौत घटना के समय ही हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रबंधन का कोई शख्स घटनास्थल पर नहीं मिला।

मलबे में तब्दील हो गई दीवारें 

बॉयलर फटने के बाद कंपनी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जहां पर बॉयलर फटा है वह जगह मलबे में तब्दील हो गई। मलबे में कुछ दबे लोगों को भी देखा जा सकता है। हालांकि मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंच गया है और लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी तक एक मजदूर की मौत और आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज चल रहा है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें