भाजपा आज जारी करेगी ‘संकल्प पत्र’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा आज जारी करेगी ‘संकल्प पत्र’

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा आज ‘संकल्प पत्र’ जारी करेगी। भाजपा संकल्प पत्र के माध्यम से महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख सामने आ रही है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला, आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है। सभी दल अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं और जनता को लुभाने के लिए एक के बाद एक बड़े वादे कर रहे हैं। वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी भी शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है।

जेपी नड्डा करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे। पार्टी का संकल्प पत्र शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जारी किया जा सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली BJP प्रदेश कार्यालय आएंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान?

दिल्ली विधानसभा चुनाव  के लिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को दिल्ली के मतदाताओं के सुझाव पर तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा दिल्ली की महिलाओं के लिए सम्मान राशि देने की बड़ी घोषणा कर सकती है। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले दिल्ली भाजपा की घोषणापत्र समिति की ओर से केंद्रीय नेतृत्व से कई सिफारिशें की गई थीं। इनमें महिलाओं के लिए 2,500 रुपये मासिक भत्ता, आम घरों के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पूजा स्थलों के लिए 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सिफारिश की गई थी।

कब है दिल्ली में चुनाव?

दिल्ली विधानसभा का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। यहां आम आदमी पार्टी, भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतर रही है। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 की तारीख को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें