
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अचानक गुजरात का वडनगर ट्रंड करने लगा। दरअसल पीएम मोदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वडनगर के 2500 साल पुराने इतिहास की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में वडनगर के इतिहास की झलकियां मौजूद हैं। 2500 सालों का इतिहास समेटने वाला यह म्यूजियम 12500 वर्ग मीटर में फैला है।
वीडियो में दिखता है इतिहास
इस वीडियो में वडनगर के इतिहास की झलकियां मौजूद हैं। 2500 सालों का इतिहास समेटने वाला यह म्यूजियम 12,500 वर्ग मीटर में फैला है। इसे देश का पहला आर्कियोलाजिकल एक्सपीरिएंशल म्यूजियम बताया जा रहा है, पांच हजार से ज्यादा प्राचीन चीजें देखने को मिलेंगी। मिट्टी के बर्तनों से लेकर मोती और सीप के गहने, बौद्ध धर्म की खूबसूरत कलाकृतियां इस म्यूजियम की शान होंगी। इस म्यूजियम को बनाने में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है। यह देश का अकेला ऐसा संग्रहालय होगा, जहां खोदाई से मिली चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह म्यूजियम अगले महीने फरवरी 2025 से सभी लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
गृहमंत्री ने किया था म्यूजियम का उद्घाटन
दरअसल, विगत गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वडनगर में एक खास म्यूजियम का उद्घाटन किया था। इस म्यूजियम में वडनगर के 2500 साल पुराना इतिहास दिखाने वाले इस म्यूजियम के अलावा, अमित शाह ने प्रेरणा केंद्र का भी उद्घाटन किया है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्कूल है, जहां उन्होंने 9वीं से 11वीं तक की शिक्षा पूरी की थी।








