पीएम मोदी के गृहनगर का इतिहास शेयर किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2500 साल पुराना है पीएम मोदी के गृहनगर का इतिहास
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अचानक गुजरात का वडनगर ट्रंड करने लगा। दरअसल पीएम मोदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वडनगर के 2500 साल पुराने इतिहास की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में वडनगर के इतिहास की झलकियां मौजूद हैं। 2500 सालों का इतिहास समेटने वाला यह म्यूजियम 12500 वर्ग मीटर में फैला है।
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह नगर वडनगर के 2500 साल पुराने इतिहास की गूंज हर तरफ सुनने को मिल रही है। यह शहर अहमदाबाद से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने वडनगर का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है, जो ट्रेंड कर रहा है। 

इंटरनेट मीडिया पर वडनगर के इतिहास का वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को लिखा कि गुजरात के वडनगर का गौरवशाली इतिहास 2500 साल से भी पुराना है। इसे संजोने और संरक्षित करने के लिए यहां अनूठे प्रयास किए गए हैं। 

वीडियो में दिखता है इतिहास

इस वीडियो में वडनगर के इतिहास की झलकियां मौजूद हैं। 2500 सालों का इतिहास समेटने वाला यह म्यूजियम 12,500 वर्ग मीटर में फैला है। इसे देश का पहला आर्कियोलाजिकल एक्सपीरिएंशल म्यूजियम बताया जा रहा है, पांच हजार से ज्यादा प्राचीन चीजें देखने को मिलेंगी। मिट्टी के बर्तनों से लेकर मोती और सीप के गहने, बौद्ध धर्म की खूबसूरत कलाकृतियां इस म्यूजियम की शान होंगी। इस म्यूजियम को बनाने में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है। यह देश का अकेला ऐसा संग्रहालय होगा, जहां खोदाई से मिली चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह म्यूजियम अगले महीने फरवरी 2025 से सभी लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 

गृहमंत्री ने किया था म्यूजियम का उद्घाटन

दरअसल, विगत गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वडनगर में एक खास म्यूजियम का उद्घाटन किया था। इस म्यूजियम में वडनगर के 2500 साल पुराना इतिहास दिखाने वाले इस म्यूजियम के अलावा, अमित शाह ने प्रेरणा केंद्र का भी उद्घाटन किया है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्कूल है, जहां उन्होंने 9वीं से 11वीं तक की शिक्षा पूरी की थी।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें