
इंफाल में आज शाम एक शिविर में सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लामसांग में बल के शिविर में रात करीब 8 बजे अपने सर्विस हथियार से गोली चलाई और फिर खुद को भी गोली मार ली। मणिपुर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि जवान बल की 120वीं बटालियन का था।
मणिपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इंफाल में आज शाम सीआरपीएफ कैंप में सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवान ने इंफाल पश्चिम जिले के लामसांग में बल के शिविर में रात करीब 8 बजे अपने सर्विस हथियार से गोली चलाई और फिर खुद को भी गोली मार ली। मणिपुर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि जवान बल की 120वीं बटालियन का था।
पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायल जवानों को इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है।
मणिपुर पुलिस ने क्या कहा?
मणिपुर पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आज रात लगभग 8 बजे, इम्फाल पश्चिम जिले के अंतर्गत लामसांग में एक सीआरपीएफ कैंप के अंदर एक संदिग्ध भाईचारे की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान ने अपने ही सीआरपीएफ के 02 साथियों पर गोली चला दी, जिसमें 08 अन्य घायल हो गए। बाद में, उसने सर्विस हथियार का उपयोग करके खुदकुशी कर ली। ये जवान एफ-120 कॉय सीआरपीएफ के थे। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।








