
पीएम मोदी ने अपनी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है जब पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए हैं। दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को द्विपक्षीय बैठक होने वाली है। इस बैठक में दोनों देशों के नेता कई मुद्दों पर बात कर सकते हैं। हाल के दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप ने कई फैसले भी लिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर हैं। भारतीय समयानुसार बुधवार देर रात पीएम मोदी वॉशिंगटन पहुंचे। आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बात होने की संभावना है।
इस द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों नेता एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधत करेंगे। जिसमें वे इस बात की जानकारी देंगे कि दोनों देशों के बीच किन मुद्दों पर क्या बात हुई और किन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी के साथ होने वाली बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के एक पोस्ट ने सस्पेंस बढ़ा दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लेयर हाउस में एलन मस्क से मुलाकात की।
व्हाइट हाउस में होगी पीएम और ट्रंप की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच ट्रेड, टैरिफ समेत कई अन्य मुद्दों पर बात होने की संभावना है।
पीएम मोदी और अमेरिकी NSA की हुई मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के बीच वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी बैठक में शामिल हैं।
ट्रंप करेंगे पीएम मोदी की मेजबानी
व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “आज राष्ट्रपति ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक कार्य यात्रा की मेज़बानी करेंगे। इसमें द्विपक्षीय बैठक, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और रात्रिभोज शामिल होगा। राष्ट्रपति ट्रंप को प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों और अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने के उनके रिकॉर्ड पर गर्व है। वह हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर हैं।”
देर रात होगी पीएम और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात गुरुवार देर रात व्हाइट हाउस में होगी।
ट्रंप से पहले इन लोगों से मिले पीएम मोदी
गुरुवार को देर शाम व्हाईट हाउस में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होनी है। इससे पहले वाशिंगटन पहुंचने पर सबसे पहले पीएम मोदी की खुफिया विभाग प्रमुख तुसली गबार्ड से मुलाकात हुई।








