दिल्ली की महिलाओं को २५००रु का इंतज़ार ख़त्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने आज चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता देने की तारीख भी बताई।

आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। उनके साथ उनकी कैबिनेट के 6 मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इससे पहले भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं मासिक सहायता के बारे में आश्वस्त किया कि वे अपने वादे को पूरा करेंगी।

वादा हर हाल में करेंगी पूरा

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को भरोसा देते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये माह की वित्तीय सहायता देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। आगे कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगी।

बीजेपी ने क्या किए थे वादे?

जानकारी दे दें कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। जबकि, बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए की मासिक सहायता का वादा किया था। बुधवार को बीजेपी विधायक दल की नेता चुनी गईं रेखा गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना बीजेपी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

8 मार्च ही क्यों? 

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना दिल्ली के सभी 48 बीजेपी विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। महिलाओं को 8 मार्च तक उनके खातों में पैसे निश्चित ही पहुंचा दी जाएगी।’’ बता दें कि हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और ‘आप’ के एक दशक के लंबे शासन का खात्मा किया। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता गुरुवार दोपहर को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण लेने जा रही हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियां मौजूद रहेंगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें