मनजिंदर सिंह सिरसा का मंत्री बनना तय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने वाला है। रेखा गुप्ता जहां सीएम पद की शपथ लेंगी तो मनजिंदर सिंह सिरसा मंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इनके बारे में….

दिल्ली विधानसभा में बहुमत के साथ जीत के बाद बीते दिन बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। बीती शाम विधायक दल की बैठक के बाद सर्वसम्मित से बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया। इसके बाद अब 6 मंत्रियों के साथ आज सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण करने जा रही हैं। रेखा कैबिनेट के मंत्रियों में एक नाम मनजिंदर सिंह सिरसा का भी है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

कौन हैं मनजिंदर सिंह सिरसा?

मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन विधानसभा से पहली बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीते हैं। हालांकि वे दो बार अकाली दल के टिकट पर विधायक का चुनाव भी जीत चुके हैं। ये 2013 और 2017 में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीजेपी साल 2021 में अकाली दल छोड़कर ज्वाइन की थी। इसके अलावा, 2023 से सिरसा बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव पद पर सेवा दे रहे हैं। हाल ही हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप के मौजूदा विधायक धनवती चंदेला को 18190 वोटों के अंतर से हराया है।

अगर संपत्ति की बात करें तो चुनावी हलफनामे के मुताबिक, इनकी कुल संपत्ति 248.9 करोड़ है। वहीं, उन्होंने कक्षा 12वीं तक ही पढ़ाई की है।

क्यों चुना गया मंत्री?

सिरसा दिल्ली में बीजेपी का प्रमुख सिख चेहरा भी हैं। मोदी जब भी गुरुद्वारे जाते हैं तो अक्सर सिरसा को उनके साथ देखा जाता है। चूंकि किसान आंदोलन के बाद पंजाब में बीजेपी की जमीन हिल चुकी है ऐसे में बीजेपी आगामी 2027 के पंजाब चुनाव को अभी से ध्यान में रखते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा पर दांव लगा रही है। बीजेपी को लगता है कि सिरसा के जरिए वह 2027 पंजाब चुनाव में सिख वोटरों को साध सकती है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment