रक्षा मंत्रालय की हिन्दी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ का हुआ विमोचन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय की अर्द्धवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ का विमोचन किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। रक्षा मंत्री ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा विभाग के रक्षा मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने हिंदी को अपनाने और इसके प्रयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा भाषा को भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को जोड़ने वाला सूत्र बताया।
राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की

रक्षा मंत्री ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा विभाग के रक्षा मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने हिंदी को अपनाने और इसके प्रयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा भाषा को भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को जोड़ने वाला सूत्र बताया।

सशक्त भारत पत्रिका का उद्देश्य रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभा को उजागर करना और उन्हें हिंदी में अपने दैनिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। पत्रिका का ई-संस्करण रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार, सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण) डॉ. नितेन चंद्रा तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष डा समीर वी. कामत और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें