ट्रंप से झगड़े के बाद स्टार्मर ने जेलेंस्की को लगाया गले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की।

‘ब्रिटेन हमेशा आपके साथ खड़ा’, ट्रंप से झगड़े के बाद स्टार्मर ने जेलेंस्की को लगाया गले; 2.85 बिलियन डॉलर का लोन दिया;

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का गर्मजोशी से स्वागत किया। व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से तीखी बहस के बाद जेलेंस्की लंदन पहुंचे। यहां उन्होंने कीर स्टार्मर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच युद्ध और शांति पर चर्चा हुई। ब्रिटेन ने यूक्रेन को अपना समर्थन दोहराया। स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन हमेशा यूक्रेन के साथ खड़ा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तीखी बहस के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। ब्रिटिश पीएम ने जेलेंस्की को गले लगाया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टार्मर ने जेलेंस्की से कहा कि पूरा ब्रिटेन आपके साथ है। हमारा देश आज और हमेशा यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा। 

यूक्रेन को मिलेगा 2.84 बिलियन डॉलर का लोन
इसी बीच यूक्रेन और ब्रिटेश के बीच 2.26 बिलियन पाउंड के लोन एग्रीमेंट पर सहमति बनी। ब्रिटेन की चांसलर रेचेल रीव्स और यूक्रेन के वित्त मंत्री सर्जियो मार्चेंको ने 2.26 बिलियन पाउंड (2.84 बिलियन डॉलर) के लोन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। लोन की पहली किश्त अगले सप्ताह यूक्रेन को मिलने की उम्मीद है।कीर स्टार्मर ने कहा कि डाउनिंग स्ट्रीट में जेलेंस्की का स्वागत करना और यूक्रेन के प्रति अपने अटूट समर्थन को दोहराना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं एक ऐसा रास्ता खोजने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं जो रूस के अवैध युद्ध को खत्म करे और एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति, यूक्रेन की भविष्य की संप्रभुता और सुरक्षा को सुनिश्चित करे।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ अहम और गर्मजोशी से भरी बातचीत हुई। इस दौरान यूक्रेन की स्थिति को मजबूत करने और विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी हासिल करने पर चर्चा हुई। बातचीत के दौरान हमने यूक्रेन और पूरे यूरोप के सामने मौजूद चुनौतियों, हमारे भागीदारों के साथ समन्वय, यूक्रेन की स्थिति को मजबूत करने के लिए ठोस कदम और विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी के साथ न्यायपूर्ण तरीके से युद्ध को खत्म करने पर चर्चा की।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें