डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

File Photo
डोनाल्ड ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, रिसॉर्ट के ऊपर से गुजरे तीन विमान; F-16 फाइटर प्लेन ने खदेड़ा;

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से भिड़ने के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी सेंध का मामला सामने आया है। फ्लोरिडा में ट्रंप का मार-ए-लागो रिसॉर्ट है। इसी रिसॉर्ट के ऊपर से तीन नागरिक विमानों ने उड़ान भरी। मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत एफ- 16 विमानों ने उड़ान भरी। इन विमानों ने तीनों नागरिक विमानों को रिसॉर्ट के ऊपर से हटाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी सेंध का मामला सामने आया है। फ्लोरिडा में ट्रंप का मार-ए-लागो रिसॉर्ट है। इसी रिसॉर्ट के ऊपर से तीन नागरिक विमानों ने उड़ान भरी। मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत एफ- 16 फाइटर प्लेनों को विमानों के पीछे भेजा गया। इन विमानों ने तीनों नागरिक विमानों को रिसॉर्ट के ऊपर से हटाया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक कोई भी विमान राष्ट्रपति के आवास के ऊपर से गुजर नहीं सकता है।

फ्लेयर्स छोड़कर हटाये तीनों विमान
 खबर के मुताबक 3 नागरिक विमानों ने डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट के ऊपर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। इसके बाद उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने तुरंत F-16 लड़ाकू विमानों को उड़ाया। लड़ाकू विमानों ने फ्लेयर्स छोड़े और तीनों विमानों को प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बाहर किया। 

पहले भी हो चुका हवाई क्षेत्र का उल्लंघन

आयरिश स्टार के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप विमानों के हवाई क्षेत्र से बाहर होने के बाद अपने रिसॉर्ट में पहुंचे। पाम बीच पोस्ट के मुताबिक फरवरी में ट्रंप की मार-ए-लागो यात्रा के दौरान तीन बार हवाई क्षेत्र का उल्लंघन हो चुका है। 15 फरवरी को दो और 17 फरवरी को हवाई क्षेत्र उल्लंघन का एक मामला सामने आया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें