
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लैस आत्मघाती ड्रोन के परीक्षण की निगरानी की और कहा कि आधुनिक हथियारों के विकास में मानव रहित नियंत्रण और एआई क्षमता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नए उन्नत टोही ड्रोन का भी निरीक्षण किया। किम ने कहा कि मानव रहित उपकरण और एआई के क्षेत्र को सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लैस आत्मघाती ड्रोन के परीक्षण की निगरानी की और कहा कि आधुनिक हथियारों के विकास में मानव रहित नियंत्रण और एआई क्षमता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नए उन्नत टोही ड्रोन का भी निरीक्षण किया, जो जमीन और समुद्र में विभिन्न सामरिक लक्ष्यों और दुश्मन की गतिविधियों का पता लगाने में सक्षम हैं।
किम ने कहा कि मानव रहित उपकरण और एआई के क्षेत्र को सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उत्तर कोरिया ने पहली बार आधिकारिक तौर पर एक पूर्व चेतावनी विमान का भी अनावरण किया। यह ऐसी क्षमता है जो इसकी पुरानी वायु रक्षा प्रणालियों में सुधार कर सकती है।
ड्रोन को देखते हुए आईं फोटो
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी द्वारा जारी की गई तस्वीरों में किम को एक बड़े टोही ड्रोन को देखते हुए दिखाया गया है।
यह बोइंग के ई-7 वेजटेल एयरबोर्न वार्निंग और कंट्रोल एयरक्राफ्ट जैसा दिख रहा था। अन्य तस्वीरों में लक्ष्य के रूप में इस्तेमाल सैन्य वाहनों में विस्फोट करने वाले ड्रोन को हमला करते दिखाया गया है।
नए मिशन के लिए डिजाइन किए गए ड्रोन
परीक्षण के दौरान टोही ड्रोन की कई लक्ष्यों को निट्रैक करने और जमीन और समुद्र पर सैन्य गतिविधियों की निगरानी करने की क्षमता को भी प्रदर्शित किया। इससे उत्तर कोरिया की खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता में वृद्धि होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए विस्फोटक ड्रोन विभिन्न मिशनों के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Author: Red Max Media
Post Views: 76








