
ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब वेस्ट गौर चौक के पास ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल की बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 15 से ज्यादा बच्चों को चोटें आई हैं। घायल बच्चों को उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां वेस्ट गौर चौक के पास ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल की बस डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
बताया गया कि बस में छात्र-छात्राएं सवार थे। हादसे होते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, हादसे में 15 से ज्यादा बच्चों को हल्की-फुल्की चोट भी आई है।
बच्चों को आई हल्की-फुल्की चोट
उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को उपचार दिया। पुलिस के अनुसार, सभी बच्चों को हल्की-फुल्की चोट आई है। जिन्हें शुरुआती उपचार दिलाकर परिजनों को सौंप दिया गया। अभी टक्कर लगने की वजह का पता नहीं चला है।
Author: Red Max Media
Post Views: 24








