
नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अमेजन आपके लिए कमाल का ऑफर लाया है जहां आप फोन पर फ्लैट डिस्काउंट ले सकते हैं। पुराने iPhone से अपग्रेड कर रहे हों या किसी दूसरे ब्रैंड से स्विच करने की सोच रहे हों ये नया आईफोन खरीदने का बेस्ट टाइम हो सकता है। डिवाइस पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बना देता है।
iPhone 15 पर डिस्काउंट ऑफर
इसके अलावा फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप 22,800 रुपये तक बचा सकते हैं। हालांकि बताई गई ये वैल्यू पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करती है। यानी अगर आप पुराना आईफोन 11 एक्सचेंज करते हैं तो आपको 13500 रुपये तक की छूट मिल सकती है जो डील को और भी शानदार बना सकता है।
iPhone 15 के खास फीचर्स
iPhone 15 में 6.1 इंच का XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह डिस्प्ले डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है जिसमें 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। iPhone 15 स्मार्टफोन एप्पल के A16 बायोनिक चिपसेट से लैस है, जिसे 6GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, इस धांसू हैंडसेट में 3,349mAh की बैटरी भी मिल रही है जो वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
iPhone 15 के कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए तो ये डिवाइस काफी शानदार साबित हो सकता है क्योंकि iPhone 15 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा है जो काफी क्लियर और शॉर्प तस्वीरें लेता है। साथ ही डिवाइस में 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस शानदार डिवाइस में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।








