मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य की मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। मोहन सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस निर्णय के बाद अब राज्य कर्मचारियों को कुल 55% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले 50% था। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन के दौरान की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान होगा, जिससे राज्य के कर्मचारियों को समान स्तर की राहत प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नई दरें दो चरणों में लागू होंगी-

  • पहला चरण: 1 जुलाई 2024 से 3% की वृद्धि
  • दूसरा चरण: 1 जनवरी 2025 से 2% की अतिरिक्त वृद्धि

बढ़ती महंगाई के इस दौर में महंगाई भत्ते में हुई इस बढ़ोतरी ने लाखों कर्मचारियों को राहत दी है। साथ ही, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि इस बढ़ोतरी से उत्पन्न होने वाली एरियर राशि का भुगतान कर्मचारियों को जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक पांच समान किस्तों में किया जाएगा, जिससे वे दीवाली का त्योहार खुशी-खुशी मना सकें।

हरियाणा सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता और राहत

इससे पहले हरियाणा सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को राहत देते हुए बुधवार को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में दो प्रतिशत की वृद्धि करने का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी के बाद अब DA/DR दर 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दी गई। राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह संशोधित दर 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। हालांकि, इसका लाभ कर्मचारियों को अप्रैल 2025 के वेतन/पेंशन के साथ मिलेगा। बयान में बताया गया कि जनवरी 2025 से मार्च 2025 की अवधि के लिए DA और DR में बढ़ोतरी के बकाया का भुगतान मई 2025 में किया जाएगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें