बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले का मामला सामने आया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर अटैक किया है। इसमें 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर अटैक किया है। वहीं इस ब्लास्ट में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की जानकारी भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीएलए ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

वहीं धमाके के बाद से पाकिस्तानी सेना की गाड़ी के चीथडे़ उड़ गए। इस हमले के बाद गाड़ी में सवार 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि विस्फोट के बाद गाड़ी का अता-पता तक नहीं चला।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें