श्रीनगर के आसमान में युद्ध जैसे हालात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच जम्मू कश्मीर के आसमान में हालात युद्ध जैसे हैं। ऐसे में भारतीय सेना ने सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम को एक्टिव कर दिया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान द्वारा बार-बार एयर स्पेस का उल्लंघन किया जा रहा है। इस बीच श्रीनगर के आसमान में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं और भारतीय सेना ने सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम को एक्टिव कर दिया है। वहीं इस बीच भारतीय सेना ने श्रीनगर के पास में पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट्स को मार गिराया है। बता दें कि 10 मई की रात से ही पाकिस्तान की सेना द्वारा कई मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। इसमें से ज्यादातर मिसाइल हमलों को हवा में ही भारतीय सेना नाकाम कर दे रही है। वहीं जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन्स भी देखे गए हैं।

पाकिस्तानी सेना का दावा

इससे पहले 10 मई की सुबह पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत ने देर रात उसके एयरबेस पर मिसाइल हमला किया है। भारत का ये हमला पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित नूर खान, चकवाला में स्थित मुरीद और शोरकोट में स्थित रफीकी एयरबेस पर किया है। दावा ये भी किया जा रहा है कि भारत के इस मिसाइल हमले में पाकिस्तान के ये एयरबेस बुरी तरह से तबाह हो गए हैं। बता दें कि मुरीद एयरबेस पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल इलाके में स्थित है। ये पाकिस्तान वायु सेना का एक एयरबेस है। ये एयरबेस पाकिस्तान के उत्तरी वायु कमान के तहत आता है। इस एयरबेस पर 9,000 फीट का रनवे है। पाकिस्तान वायु सेना इस एयरबेस को फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस के रूप में इस्तेमाल करती है।

पाकिस्तान की गीदड़भभकी

मुरीद एयरबेस की खासियत है कि भारत की सीमा से सटा हुआ है। इससे पहले भी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ युद्ध में इस एयरबेस का इस्तेमाल किया है। इस एयरबेस को ड्रोन संचालन और निगरानी के लिए निगरानी की जा रही थी। यहां तुर्की का बेराकटार TB2 और अकिंसी ड्रोन भी मौजूद है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी है। प्रवक्ता ने कहा- “भारत इस क्षेत्र को घातक युद्ध में धकेलने की भयानक कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान इस आक्रामकता का जवाब देगा।भारत को हमारी प्रतिक्रिया का इंतजार करना चाहिए।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें