भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के दो फाइटर जेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के दो फाइटर जेट

बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारत ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट्स को मार गिराया है। इन्हें श्रीनगर के पास तबाह किया गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव अब पूर्ण युद्ध में बदलने की कगार पर आ गया है। शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से भारत पर ड्रोन और मिसाइल से भीषण हमला किया गया है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी हमलों को रोक दिया है। अब शनिवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में हमले की कोशिश की है। इस दौरान भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर के पास पाकिस्तानी वायुसेना के दो फाइटर जेट को मार गिराया गया है।

श्रीनगर के आसमान में युद्ध जैसे हालात

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने श्रीनगर हमले की कोशिश की थी। श्रीनगर के आसमान में युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया गया है। इसी दौरान पाकिस्तान के दो फाइटर जेट को मार गिराया गया है।

मलबे की तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में श्रीनगर को कोई भी नुकसान की खबर सामने नहीं है। भारत ने पाकिस्तान की एयर रेड को एक बार फिर से फेल कर दिया है।। दो एरियल टारगेट को डाउन किया गया है और इनके मलबे की तलाश की जा रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें