प्रधानमंत्री का बिना लागलपेट के सीधा सन्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री का बिना लागलपेट के सीधा सन्देश

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए भारत ने 6 मई की देर रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी का ये संबोधन जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत के बाद उनका पहला संबोधन है। प्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर बनी सहमति के दो दिन बाद हो रहा है।

पूरा भाषण इस लिंक पर :

  • 8:22 PM (IST)

    पाकिस्तान से बात सिर्फ PoK पर होगी

    पीएम मोदी ने कहा कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते हैं। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते हैं। पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ पीओके पर ही होगी।

  • 8:20 PM (IST)

    ये युग युद्ध का नहीं- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि ये युग युद्ध का नहीं है। ये युद्ध का आतंकवाद का भी नहीं है। पाकिस्तान की फौज और पाकिस्तान की सरकार जिस तरह खाद और पानी दे रहे हैं। वह एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा।

  • 8:17 PM (IST)

    भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा

    पीएम मोदी ने कहा हमारी आर्मी, वायु सेना और नेवी लगातार अलर्ट पर है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। ये ऑपरेशन सिंदूर आतंक की लड़ाई में नई लकीर खीच दी है। भारत अपनी शर्तो पर जवाबी कार्रवाई देने के लिए तैयार है। भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा।

  • 8:14 PM (IST)

    हमलों के डर से पाकिस्तान ने भारत के DGMO को किया फोन

    पीएम मोदी ने कहा कि 10 मई (शनिवार) की दोपहर हमारे डीजीएमओ को फोन किया। तब तक हमने पाकिस्तान के आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया। इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई और कहा गया कि आगे से कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाएगा तब भारत ने उस पर विचार किया।

  • 8:12 PM (IST)

    पाकिस्तान के सीने पर हमला

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के सीने पर हमला किया है। भारत की मिसाइल और ड्रोन ने पूरी सटीकता से उनके सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

  • 8:11 PM (IST)

    सेना को आंतकियों की सफाई के लिए पूरी छूट

    पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकी संगठन जानता है कि ‘की हमारी बहनो, बेटियों के माथे से सिन्दूर हटाने का अंजाम क्या होता है।’

     

     

  • 8:07 PM (IST)

    ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी

    ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने कहा 6 मई की देर रात 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारत की सेना ने पाकिस्तान में और आतंक के ठिकानों पर उनके ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया है।

  • 8:05 PM (IST)

    आतंकियों को मिटाने के लिए सेना को पूरी छोट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सेना ने अपना लक्ष्य हासिल किया है। हमने अपनी सेना को आतंकियों को मिटाने के लिए पूरी छूट दे रखी है।

  • 8:02 PM (IST)

    पीएम मोदी का राष्ट्र का संबोधन शुरू

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भारतीय सैनिक के पराक्रम को सराहा है।

    • 7:53 PM (IST)

      युद्धविराम को लेकर DGMO की बैठक

      भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम को लेकर दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) लेवल की बैठक हुई है।

    • 7:47 PM (IST)P

      भारत का ऑपरेशन सिंदूर

      पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इसके तहत भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर हमला करके उन्हें ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन हमला करने की कोशिश की थी। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया। तब से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर हो गया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें