ट्रम्प ने पाक-भारत के सीजफायर पर फिर दिया बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं होता तो परमाणु युद्ध हो जाता।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं होता तो परमाणु युद्ध हो जाता। डोनाल्ड ट्रंप का यह संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से ठीक पहले हुआ। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देश परमाणु युद्ध के मुहाने पर आ गए थे।

हम दोनों देशों को ट्रेड में मदद करेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व की तारीफ की कहा कि वे हालात की गंभीरता को पूरी तरह से समझ सके। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के साथ ट्रेड में मदद करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर यह संघर्ष नहीं रुका तो हम व्यापार में मदद नहीं करेंगे।

 

 

संघर्ष बढ़ता तो बहुत बुरा होता

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच अगर युद्ध बढ़ता तो यह एक बुरा परमाणु युद्ध हो सकता था। लाखों लोग मारे जा सकते थे। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी धन्यवाद दिया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें