नदी में मिला पद्मश्री से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक का शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पा

कर्नाटक में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक का शव नदी से बरामद हुआ है। डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पा कई दिनों से लापता थे। वहीं नदी के पास से उनका स्कूटर भी मिला है।

कर्नाटक के मंड्या जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कृषि वैज्ञानिक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पा का शव मिला है। बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से लापता थे। उनका शव नदी से बरामद किया गया है। वहीं नदी के किनारे से ही उनका स्कूटर भी मिला है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां रहती थीं। फिलहाल पुलिस की टीम ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा मामले की जांच की जा रही है।

कावेरी नदी से मिला शव

जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन (70) कुछ दिन पहले लापता हो गए थे। वहीं अब शनिवार शाम को पुलिस ने उनका शव शव श्रीरंगपटना में साईं आश्रम के पास कावेरी नदी से बरामद किया है। डॉय सुब्बान्ना मैसूर के विश्वेश्वर नगर औद्योगिक क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती 7 मई को वह अपने घर से लापता हो गए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां भी रहती हैं। फिलहाल इस मामले में श्रीरंगपटना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस की टीम मौत के कारणों की जांच में जुची हुई है।

स्कूटर भी बरामद

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को कावेरी नदी में एक अज्ञात शव देखे जाने की सूचना मिली थी। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो फिर शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव की पहचान कराई गई तो उनकी पहचान वैज्ञानिक डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन के रूप में की गई। कृषि वैज्ञानिक सुब्बान्ना का स्कूटर भी नदी के किनारे से मिला है। वहीं मंड्या पुलिस ने बताया कि पुलिस को शनिवार शाम नदी में एक अज्ञात शव देखे जाने की सूचना मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे और नदी से शव निकाला, तो वैज्ञानिक की पहचान हुई। अय्यप्पन का स्कूटर नदी के किनारे मिला था।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें