भारत नेआज पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान हाई कमीशन

भारत ने की एक और स्ट्राइक,पाकिस्तान के हाई कमीशन स्टाफ को 24 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश,

भारत ने आज पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के एक कर्मी को वांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है।

भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में कई आतंकी अड्डों को खत्म किया। साथ ही कई एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तानी सेना के अड्डों को भी जमीदोंज कर दिया। अब भारत ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाईकमीशन पर एक स्ट्राइक कर दिया। भारत ने यहां काम कर रहे एक स्टाफ को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है और उसे 24 घंटे के भीतर देश छोड़ देने को कहा है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

जानकारी दे दें कि यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है, और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर कई दिनों तक सीमा पार से पाकिस्तान में आतंकी अड्डों और सैन्य अड्डों पर हमले किए गए।

भारत ने घोषित किया अवांछित व्यक्ति 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर भी साझा की है। विदेश मंत्रालय ने अपने प्रेस रिलीज में कहा, भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत एक पाकिस्तानी स्टाफ को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है। ऑफिशियल को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान हाई कमीशन के प्रभारी को आज इस आशय का एक डिमार्शे जारी किया गया।

अवांछित व्यक्ति घोषित होने क्या होता है मतलब?

जब किसी व्यक्ति को “अवांछित व्यक्ति” घोषित किया जाता है, तो इसका मतलब है कि अब उस देश में उसका स्वागत नहीं है और उसके राजनयिक विशेषाधिकार रद्द कर दिए गए हैं। इससे आमतौर पर उन्हें राजनयिक मिशन से वापस उसके देश भेज दिया जाता है और उनके कार्यों को समाप्त कर दिया जाता है। अगर आसान भाषा में कहे कि उन्हें अब मेजबान देश द्वारा राजनयिक स्टाफ के सदस्य के रूप में मान्यता नहीं दी जाती है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें