रूस ने सैकड़ों ड्रोन से यूक्रेन पर किया हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूस ने सैकड़ों ड्रोन से यूक्रेन पर किया हमला

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर घातक हमले किए हैं। रूस ने यूक्रेन पर सैकडों ड्रोन दागे हैं।

वोलोदिमीर जेलेंस्की

रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। क्रेमलिन की ओर से बिना शर्त 30 दिन के संघर्ष विराम प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद रूस ने रात के समय यूक्रेन पर 100 से अधिक ड्रोन दागे हैं। यूक्रेन की वायुसेना ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। इस बीच, क्रेमलिन की ओर से इस सप्ताह तुर्किये में आमने-सामने शांति वार्ता के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमर जेलेंस्की की चुनौती पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जंग में मारे गए हजारों यूक्रेनी नागरिक

अमेरिका और यूरोपीय सरकारों ने लड़ाई को रोकने के लिए ठोस प्रयास किया है। पिछले तीन सालों से जारी इस युद्ध में दोनों पक्षों के हजारों सैनिकों के साथ-साथ 10,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं। रूस की हमलावर सेनाएं यूक्रेन के लगभग बीस फीसदी हिस्से पर कब्जा कर चुकी हैं।

रूस ने खारिज किया प्रस्ताव

इस सप्ताह के अंत में उस समय बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम हुआ जब रूस ने अमेरिका और यूरोपीय नेताओं की तरफ से पेश किए गए युद्ध विराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस बीच रूस ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत की पेशकश जरूर की है। यूक्रेन ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर रूस से शांति वार्ता करने से पहले सोमवार से युद्ध विराम स्वीकार करने की मांग की थी। मॉस्को ने प्रभावी रूप से उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

यह भी जानें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी प्रस्ताव को स्वीकार करने पर जोर दिया। ज़ेलेंस्की ने एक कदम आगे बढ़कर नेताओं के बीच व्यक्तिगत बैठक की पेशकश करके पुतिन पर दबाव डाला। 2022 में, युद्ध के शुरुआती महीनों में, जेलेंस्की ने बार-बार रूसी राष्ट्रपति के साथ व्यक्तिगत बैठक का आह्वान किया, लेकिन उन्हें ठुकरा दिया गया। पुतिन और जेलेंस्की की 2019 में केवल एक बार मुलाकात हुई है। ट्रंप का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच नफरत ने शांति प्रयासों को आगे बढ़ाना मुश्किल बना दिया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें