
तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे सात लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मदुरै एसपी अरविंद ने बताया कि ये सभी लोग एक ही परिवार के थे और सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ।
तमिलनाडु के मदुरै जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के उसिलामपट्टी के पास कुंजमपट्टी में सड़क पार करने के दौरान कुछ लोगों को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
मदुरै एसपी अरविंद ने बताया कि कुंजमपट्टी में एक ही परिवार के सात लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक आई तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Author: Red Max Media
Post Views: 144








