देश में रिकॉर्ड तोड़ हुआ खाद्यान का उत्पादन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश में खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 3539.59 लाख टन हो गया।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि देश में खाद्यान्न का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है जो 3539.59 लाख टन तक पहुँच गया है। यह पिछले वर्ष के उत्पादन से 216.61 लाख टन अधिक है। धान गेहूं मक्का मूंगफली और सोयाबीन के उत्पादन ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
 किसानों की मेहनत, कृषि वैज्ञानियों की कुशलता एवं सरकार की कृषि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से खाद्यान्न में रिकॉर्ड 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उत्पादन बढ़कर 3539.59 लाख टन हो गया है, जो 2023-24 के 3322.98 लाख टन से 216.61 लाख टन अधिक है। 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को 2024-25 के तृतीय अग्रिम अनुमान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली एवं सोयाबीन के उत्पादन ने कीर्तिमान बनाया है। 

भंडार भर गया है। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए कई योजनाएं प्रभावी तरीके से लागू की गईं। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जरिए कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाए गए। सस्ती खाद उपलब्ध कराने के लिए दो लाख करोड़ रुपये की फर्टिलाइजर सब्सिडी दी गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजना से भी किसानों को काफी मदद मिली, जिसका परिणाम सामने है। दलहन-तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

चौहान ने विभिन्न फसलों के उत्पादन का ब्योरा भी दिया। उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम में बुवाई का रकबा बढ़ा, जिससे चावल उत्पादन 1490.74 लाख टन, गेहूं 1175.07 लाख टन और मक्का 422.81 लाख टन का रिकार्ड उत्पादन हुआ। 

इसी तरह श्रीअन्न 180.15 लाख टन, अरहर 35.61 लाख टन, चना 113.37 लाख टन उत्पादन हुआ है। तिलहन 426.09 लाख टन उत्पादन हुआ है, जिसमें मूंगफली 118.96 लाख टन (रिकार्ड), सोयाबीन 151.80 लाख टन (रिकार्ड), रेपसीड-सरसों में 126.06 लाख टन उत्पादन हुआ है। दलहन का उत्पादन 252.38 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 242.46 लाख टन उत्पादन की तुलना में 9.92 लाख टन ज्यादा है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें