PM मोदी का सिक्किम दौरा रद्द

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 2 दिन के दौरे में कई विकास परियोजनाएं शुरू करेंगे। उन्होंने बिहारवासियों के लिए इस दिन को खास बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से अगले 2 दिन तक 4 राज्यों के दौरे पर रहने वाले थे लेकिन सिक्किम का दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया। अब प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सिक्किम के कार्यक्रम में उन्होंने अपनी उपस्थिति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज कराई। अपनी इस यात्रा के दौरान वह कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यात्रा की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन बिहार के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। PM मोदी के इस धुआंधार दौरे से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

‘उन्होंने हम भारतीयों को बांटने की भी साजिश रची’

पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘लेकिन आज पूरी दुनिया देख रही है कि भारत आज पहले से कहीं ज्यादा एकजुट है। हमने एकजुट होकर आतंकियों और उनके सरपरस्तों को साफ संदेश दिया। हमने आतंकियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से करारा जवाब दिया। सिक्किम के आप सभी लोग पर्यटन की ताकत को भलीभांति जानते हैं, समझते हैं। टूरिज्म सिर्फ मनोरंजन नहीं है, ये डायवर्सिटी का सेलिब्रेशन भी है। लेकिन आतंकियों में जो कुछ पहलगाम में किया। वो सिर्फ भारतीयों पर हमला नहीं था। वो मानवता की आत्मा पर हमला था, भाईचारे की भावना पर हमला था। आतंकियों ने हमारे अनेक परिवारों की खुशियों को छीन लिया। उन्होंने हम भारतीयों को बांटने की भी साजिश रची।’

  • पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

    पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आतंकी अड्डे तबाह होने से बौखलाकर पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों और सैनिकों पर हमले की कोशिश की। लेकिन उसमें भी पाकिस्तान की पोल ही खुल गई। और हमने उनके कई एयरबेस तबाह करके दिखा दिया कि भारत कब क्या कर सकता है। कितनी तेजी से कर सकता है, कितना सटीक कर सकता है।’

  • ‘सिक्किम की धरोहर पर पूरी दुनिया को गर्व’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘यहां प्रकृति भी है, अध्यात्म भी है, झीलें हैं, झरने हैं और शांति की छाया में बसे बौद्ध मठ भी हैं। कंचनजंगा नेशनल पार्क, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। सिक्किम की धरोहर पर सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को गर्व है। आज जब यहां नया स्काइवॉक बन रहा है, स्वर्ण जयंती प्रोजेक्ट का लोकार्पण हो रहा है, अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। ये सभी प्रोजेक्ट सिक्किम की नई उड़ान के प्रतीक हैं।’

  • ‘आपने अपनी आंखों से ये परिवर्तन होते देखा है’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘सिक्किम समेत पूरा नॉर्थ ईस्ट, नए भारत की विकास गाथा का एक चमकता अध्याय बन रहा है। जहां कभी दिल्ली से दूरियां विकास की राह में दीवार थी, अब वहीं से विकास के नए दरवाजे खुल रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है यहां की कनेक्टिविटी में आ रहा बदलाव। आप सभी ने तो अपनी आंखों से ये परिवर्तन होते देखा है।’

  • हम ‘Act Fast’ की सोच के साथ काम कर रहे: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज के इस कार्यक्रम में भी सिक्किम की फ्यूचर जर्नी की झलक मिलती है। आज यहां सिक्किम के विकास से जुड़े अनेक प्रॉजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मैं आप सभी को इसके लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।’

  • हम ‘Act Fast’ की सोच के साथ काम कर रहे: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘2014 में सरकार में आने के बाद मैंने कहा था सबका साथ-सबका विकास। भारत को विकसित बनाने के लिए देश का संतुलित विकास बहुत जरुरी है। इसी भावना के तहत, बीते दशक में हमारी सरकार, नॉर्थ ईस्ट को विकास के केंद्र में लाई है। हम ‘Act East’ के संकल्प पर ‘Act Fast’ की सोच के साथ काम कर रहे हैं।’

  • सिक्किम आज देश का गर्व है: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ’50 वर्षों में सिक्किम प्रकृति के साथ प्रगति का मॉडल बना। बायोडायवर्सिटी का बहुत बड़ा बागीचा बना। शत-प्रतिशत ऑर्गेनिक स्टेट बना। कल्चर और हेरिटेज की समृद्धि का प्रतीक बनकर सामने आया।’

  • सिक्किम आज देश का गर्व है: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ’50 वर्ष पहले सिक्किम ने अपने लिए एक लोकतांत्रिक भविष्य तय किया था। सिक्किम के लोगों का जनमन ज्योग्राफी के साथ ही भारत की आत्मा से जुड़ने का भी था। एक भरोसा था जब सबकी आवाज सुनी जाएगी, सबके हक सुरक्षित होंगे, तो विकास के एक जैसे मौके मिलेंगे। आज मैं कह सकता हूं कि सिक्किम के एक-एक परिवार का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। देश ने इसके परिणाम सिक्किम की प्रगति के रूप में देखे हैं। सिक्किम आज देश का गर्व है।’

  • ‘आप सभी को सिक्किम राज्य के 50 वर्ष होने की बहुत-बहुत बधाई’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज का ये दिन बीते 50 वर्षों की अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट करने का है। आपने इतना बढ़िया कार्यक्रम आयोजित किया है। खुद मुख्यमंत्री जी इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए काफी ऊर्जा के साथ लगे रहे। मैं आप सभी को सिक्किम राज्य के 50 वर्ष होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’

  • ‘मौसम ने मुझे आपके दरवाजे तक तो पहुंचा दिया, लेकिन…’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम की जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज का ये दिन विशेष है। ये अवसर सिक्किम की लोकतांत्रिक यात्रा की गोल्डन जुबिली का है। मैं स्वयं आप सबके बीच रहकर इस उत्सव का, इस उमंग का, 50 वर्ष की सफल यात्रा का साक्षी बनना चाहता था। मैं सुबह दिल्ली से बागडोगरा तो पहुंच गया, मौसम ने मुझे आपके दरवाजे तक तो पहुंचा दिया, लेकिन आगे जाने से रोक दिया। इस वजह से मुझे आपके प्रत्यक्ष दर्शन का अवसर नहीं मिला है।’

  • वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी

    पीएम मोदी को सिक्किम की स्थापना के 50 साल पूरा होने पर कार्यक्रम में शामिल होना था। इस दौरान पीएम मोदी सिक्किम को कई सौगात देने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वह सिक्किम नहीं जा पाए। प्रधानमंत्री बागडोगरा से ही लोगों को संबोधित करेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़ गए हैं। गंगटोक में जिस जगह मोदी का कार्यक्रम होना था, वहां सुबह से ही लोग जमा हैं और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लग रहे हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा रद्द

    खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ समारोह के लिए गंगटोक की यात्रा करने में असमर्थ होंगे। इसके बजाय वे सुबह 10 बजे बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिक्किम के लोगों को संबोधित करेंगे।

  • पटना में होगा पीएम मोदी का मेगा रोड शो

    पीएम मोदी शाम को पटना पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए वहां शानदार तैयारी की गई है। पीएम मोदी आज बिहार को नए एयरपोर्ट टर्मिनल और बिहटा एयरपोर्ट के शिलान्यास की सौगात तो देंगे ही, साथ ही पटना में आज वह मेगा रोड शो भी करेंगे।

  • दोपहर 2:15 बजे अलीपुरदुआर पहुंचेंगे पीएम मोदी

    सिक्किम में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:15 बजे पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर पहुंचेंगे। यहां वे कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सबसे अहम है सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) प्रोजेक्ट, जिसका प्रधानमंत्री आज शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों को कवर करेगी। लगभग 1,010 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद करीब 2.5 लाख घरों तक पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति संभव हो सकेगी। साथ ही 19 सीएनजी (CNG) स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे वाहनों को स्वच्छ ईंधन मिल सकेगा।

  • गंगटोक में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

    पीएम मोदी के आगमन को लेकर सिक्किम, खासकर राजधानी गंगटोक में उत्साह का माहौल है। शहर की सड़कों पर जगह-जगह प्रधानमंत्री के पोस्टर लगे हुए हैं और आयोजन स्थल को भी सजाया गया है। स्थानीय लोग उत्साहित हैं और कई स्थानों पर ‘मोदी-मोदी’ के नारे सुनाई दे रहे हैं।

  • सुबह 11 बजे सिक्किम में है विशेष कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार राज्यों के दौरे की शुरुआत आज सिक्किम से करेंगे। सुबह 11 बजे उनका वहां एक विशेष कार्यक्रम निर्धारित है। आज सिक्किम राज्य के भारतीय संघ में विलय के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं, और इसी ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का दौरा हो रहा है।

  • कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

    अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी ने बिहार की यात्रा को लेकर कहा है कि आज का दिन बिहार के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर पीएम आज नए यात्री टर्मिनल की सौगात तो देंगे ही, साथ ही चुनावी साल में कई दूसरे प्रोजेक्ट्स भी बिहार को गिफ्ट करेंगे।

  • 4 राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 4 राज्यों के दौरे पर रहेंगे। वह आज सबसे पहले सिक्किम जाएंगे और उसके बाद पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर जाएंगे। शाम को प्रधानमंत्री पटना पहुंचेंगे और शुक्रवार को पीएम मोदी कानपुर के दौरे पर रहेंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें