इंजीनियरिंग की छात्रा ने किया सुसाइड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंजीनियरिंग की छात्रा तेजस्विनी
पोन्नमपेट के हल्लिगट्टू CET कॉलेज में एक दुखद घटना घटी, जहां पर एआईएमएल की प्रथम वर्ष की छात्रा तेजस्विनी (19) ने आत्महत्या कर ली।

कर्नाटक के कोडागु जिले के CET कॉलेज के हॉस्टल में इंजीनियरिंग की छात्रा की ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार, पोन्नमपेट के हल्लिगट्टू सीईटी कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआईएमएल) की प्रथम वर्ष की छात्रा तेजस्विनी (19) ने बुधवार को अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली।

तीन दिन पहले मनाया था बर्थडे 

इंजीनियरिंग की छात्रा तेजस्विनी रायचूर निवासी महंतप्पा की इकलौती बेटी थी। सूत्रों के अनुसार, उसने हाल ही में तीन दिन पहले अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था और बुधवार को उन लोगों को फिर से मिठाई बांटी थी जो पहले के जश्न में शामिल नहीं हो पाए थे। वह क्लास लेने के बाद शाम करीब 4 बजे हॉस्टल लौटी थी। लगभग 4:30 बजे उसकी एक सहपाठी ने देखा कि उसका दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार पुकारने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

मामले की सूचना तुरंत छात्रावास के पर्यवेक्षक को दी गई। दरवाजा खोलने पर तेजस्विनी बेहोश पाई गई। छात्रा की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। इसके बाद छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।

सुसाइड नोट सोचने पर कर देगी मजबूर

तेजस्विनी के कमरे से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट मिला है। छात्रा ने लिखा है कि वह पढ़ाई के दबाव के कारण यह कदम उठा रही है। छात्रा ने सुसाइड नोट में छह बैकलॉग और पढ़ाई जारी रखने की अनिच्छा का उल्लेख है। तेजस्विनी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह छह बैकलॉग्स के कारण बहुत ही तनाव थी। वह अब पढ़ाई जारी रखना नहीं चाहती। इस कारण वह सुसाइड कर रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मामले की सूचना के बाद पोन्नमपेट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटी की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे पहले कर्नाटक के मैसूर में बीते शनिवार को एक दंपत्ति और उनकी छोटी बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतकों की पहचान एचडी कोटे तालुक के बुदनूर गांव के निवासी 55 वर्षीय महादेव स्वामी, उनकी पत्नी 45 वर्षीय मंजुला और 20 वर्षीय हर्षिता के रूप में की। वहीं, मार्च महीने में बेलगावी जिले के एक गांव के बुजुर्ग दंपति ने साइबर धोखाधड़ी में करीब 50 लाख रुपये गंवाने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें