गुरुग्राम से गिरफ्तार हुआ चीन का नागरिक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक चीन के नागरिक को गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिक साल 2023 से अवैध रूप से गुरुग्राम में रह रहा था। इस बारे में गृह मंत्रालय को जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी से करीब हरियाणा के गुरुग्राम से एक चीन के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। ये चीनी नागरिक कथित तौर पर यहां 2023 से अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस ने बुधवार को चीन के इस नागरिक को गिरफ्तार करने के बारे में जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, चीनी नागरिक अधिकारियों को वैध पासपोर्ट या वीजा दिखाने में विफल रहा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी

पुलिस ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार किए गए चीन के नागरिक की पहचान गुआंगदोंग क्षेत्र के निवासी 28 वर्षीय लिन जेन्सेन के रूप में हुई है। उसे खांडसा गांव से हिरासत में लिया गया है। लिन जेन्सेन के ऊपर सेक्टर 37 थाने में विदेशी अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा गृह मंत्रालय को भी चीनी नागरिक के मामले के बारे में जानकारी दे दी गई है।

किराए के कमरे में रहता था चीनी नागरिक

पुलिस ने बताया है कि चीनी नागरिक लिन जेन्सेन मार्च महीने से ही खांडसा गांव में किराए के कमरे में रहता था। वह मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करने के लिए आया था। एक मुखबिर ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि खांडसा गांव में एक विदेशी नागरिक मौजूद है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो चीनी नागरिक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 2019 में भारत आया था चीनी नागरिक

चीन के नागरिक से हुई पूछताछ में पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, लिन भारत में साल 2019 में बिजनेस वीजा पर आया था। उसका वीजा 2023 में खत्म हो गया था। हालांकि, इसके बावजूद भी वह चीन वापस नहीं गया। वह 2023 से मार्च 2025 तक दिल्ली के छतरपुर में किराए पर रहता था। इसके बाद वह खांडसा गांव में रहने लगा। पुलिस लिन से पूछताछ कर रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें