जंगपुरा में मद्रासी कैंप पर चला बुलडोज़र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जंगपुरा में मद्रासी कैंप पर चला बुलडोज़र

दिल्ली के जंगपुरा इलाके में बुलडोजर एक्शन चल रहा है। यहां 300 से ज्यादा अवैध निर्माण को गिराया जा रहा है। इसके विरोध में महिलाएं सामने आई हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं।

दिल्ली के जंगपुरा इलाके में नगर निगम और प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जंगपुरा इलाके के अवैध मद्रासी कैंप पर रविवार सुबह से ही बुलडोजर एक्शन हो रहा है। अब तक 200 से ज्यादा घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। मद्रासी कैंप में 300 अवैध घर हैं। इनको हटाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है।

रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात

ये कार्रवाई सुबह तड़के शुरू हुई है। डीडीए के अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स एक साथ मिलकर बस्ती में एंट्री किया। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कई जेसीबी मशीनें और बुलडोजर लगाए गए। zzzz

विरोध को लेकर धरने पर बैठे लोग

सुरक्षा के लिए दूसरी पैरामिलिट्री फोर्सेस की भी तैनाती की गई। फिर बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। मद्रासी कैंप में रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया। लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने लोगों को उठाया। लोग प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

हाईकोर्ट ने 9 मई को दिया था आदेश

जंगपुरा इलाके में मद्रासी कैंप को गिराने के लिए हाईकोर्ट ने 9 मई को आदेश दिया था। इसके बाद कई बार प्रशासन की तरफ से लोगों को घर खाली करने के नोटिस दिए गए, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने घर खाली नहीं किए। फिर नोटिस का वक्त पूरा होने के बाद आज बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

समझिए इस केस की पूरी टाइमलाइन

दिल्ली के जंगपुरा इलाके में बुलडोजर एक्शन क्यों हो रहा है? इसकी पूरी टाइमलाइन समझिए। हाईकोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान माना कि मद्रासी बस्ती अतिक्रमण कर बनाई गई है। ये अवैध है। वहीं, बस्ती के पास ही बारापूला नाला है। जिसकी गंदगी और पानी लोगों के लिए बड़ी समस्याएं बना हुआ है। बीमारियां बढ़ रही हैं।

सरकार ने इसके बदले लोगों को नरेला में दिए फ्लैट

साथ ही मॉनसून सीजन में जलभराव का भी बड़ा रीजन है। इसलिए नाले की सफाई के लिए अवैध बस्ती को हटाना जरूरी है। 9 मई को हाईकोर्ट ने मद्रासी कैंप को गिराने का आदेश दिया। लोगों के पुनर्वास के लिए नरेला में फ्लैट उपलब्ध कराने का आदेश दिया लेकिन मद्रासी कैंप के लोगों का आरोप है कि केवल 189 लोगों को ही फ्लैट मिले हैं। बाकी लोगों को नहीं मिले हैं। ऐसे में वो अब कहां जाएंगे?

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें