पूर्व पार्षद प्रश्नोत्तम पूरी की गोली लगने से मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व पार्षद प्रश्नोत्तम पूरी की गोली लगने से मौत

पूर्व पार्षद के बेटे उत्तर प्रदेश में जज हैं। पुलिस उनके घर आने का इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद परिवार का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद परिवार के बयान पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

पंजाब के मोगा में एक पूर्व पार्षद की संदिग्ध हालातों में लाश मिली है। मृतक के बेटे उत्तर प्रदेश में जज हैं। घटना मोगा के 8 नंबर न्यू टाऊन की है, जहां पूर्व पार्षद प्रश्नोतम पुरी की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हुई है। प्रश्नोतम पुरी की खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से मौत हुई है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की राइफल से खुद को गोली मारी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि प्रश्नोतम पुरी ने खुद को गोली मारी है।

बेटे का इंतजार कर रही पुलिस

प्रश्नोतम पुरी का एक बेटा यूपी में सिविल जज जेएम है। उसके आने के बाद और परिवार का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस करवाई करेगी। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

पत्नी ने पड़ोसियों को दी सूचना

घटना के समय प्रश्नोतम अपने घर पर थे, उनकी पत्नी भी घर में ही थीं। अचानक गोली चलने की आवाज आई। उनकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते हैं थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण और सीआई स्टाफ के प्रभारी दलजीत बराड़ मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम भी पुलिस के साथ पहुंची।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव और 12 बोर की राइफल कब्जे में ले ली है। शव को सिविल अस्पताल मोगा में रखवा दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रश्नोत्तम पुरी बसों के मालिक थे और शहर के निजी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या और इसके कारणों का पता लगाने की लिए जांच कर रही है। मौत की असली वजह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *