आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

RCB vs PBKS
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन का फाइनल मैच आज यानी 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस सीजन में आईपीएल का एक नया चैंपियन मिलेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन का फाइनल मैच आज यानी 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में होगा। इस सीजन में आईपीएल का एक नया चैंपियन मिलेगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब और आरसीबी दोनों ही टीमों ने आज तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है। दोनों के बीच आईपीएल का ये 37वां मुकाबला होगा। इतिहास में खेले गए 36 मैचों में दोनों टीमों में जीत-हार का अनुपात 50-50 का रहा। दोनों ही टीमों ने 18-18 मैच जीते है।

किसने जीते सबसे ज्यादा खिताब

मुंबई इंडियंस- 5 बार जीते (2013,2015,2017,2019, 2020)
चेन्नई सुपर किंग्स- 5 बार जीते (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)
कोलकाता नाइट राइडर्स-3 बार जीते (2012,2014, 2024)
सनराइजर्स हैदराबाद-1 बार- 2016
राजस्थान रॉयल्स-1 बार-2008
डेक्कन चार्जर्स-1 बार-2009
गुजरात टाइटंस-1 बार-2022

 कोहली के निशाने पर विराट रिकॉर्ड

विराट कोहली की टीम आईपीएल 2025 फाइनल मैच में 86 रन अगर बना लेते हैं तो वह 700 रन का आंकड़ा पार कर लेंगे और वह ऐसा अगर करने में सफल रहते हैं, तो वह IPL के इतिहास में इस मुकाम को तीन अलग-अलग सीजन में पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

मौजूदा समय में क्रिस गेल के साथ कोहली बराबरी पर हैं, जिन्होंने IPL 2012 और 2013 में यह उपलब्धि हासिल की थी (गेल ने दो बार 700+ रन बनाए हैं, कोहली ने 2016 और 2024 में 700+ रन बनाए हैं, और 2025 में 700+ रन बनाकर वह तीसरे सीजन में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे)।

कौन जीतेगा IPL 2025 Final?

आईपीएल 2025 फाइनल मैच को लेकर AI के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भविष्यवाणी की गई है। ChatGpt, Google Gemini जैसे प्लेटफॉर्म पर आरसीबी की जीत को लेकर ज्यादा संभावना लिखी गई है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें