
Mahindra Electric SUV महिंद्रा की ओर से कुछ समय पहले ही अपनी दो इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV9e और BE6 की डिलीवरी को शुरू किया गया है। डिलीवरी शुरू होते ही दोनों एसयूवी को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। दोनों एसयूवी ने किस तरह के रिकॉर्ड को बनाया है। इनको किस तरह के फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं।
Mahindra की दोनों Electric SUVs की बाजार में मांग
बनाया यह रिकॉर्ड
महिंद्रा की ओर से जानकारी दी गई है कि दोनों एसयूवी की डिलीवरी को शुरू करने के 70 दिनों में ही 10 हजार यूनिट्स की डिलीवरी की जा चुकी है। जिस तरह से इनकी डिलीवरी दी जा रही है उसके मुताबिक हर 10 मिनट में एक एसयूवी को डिलीवर किया गया है।
मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स
वहीं Mahindra BE 6 में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, 12.3 इंंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंक के साथ ड्रेन होल, इलूमिनेटड लोगो, सी-शेप एलईडी डीआरएल, सी-शेप एलईडी टेल लैंप, ओआरवीएम टर्न इंडीकेटर्स, रियर स्पॉयलर, इनफिनिटी फिक्स्ड ग्लास पैनोरमिक सनरूफ, फैब्रिक सीट्स, एंबिएंट लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्हील, एप स्टोर, हरमन कार्डन के सोलह स्पीकर के साथ ऑडियो सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस, आई डेंटिटी, वीडियो कॉलिंग इन कार कैमरा, विजन एक्स, एलेक्सा और चैट जीपीटी, चार्जिंग लिमिटर, कनेक्टिड कार सूट, ड्राइविंग एनालेक्टिस, ओटीए अपडेट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, पुश बटन स्टार्ट, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टेयरिंग व्हील, चार्जिंग पोर्ट, टीपीएमएस अलर्ट, क्रूज कंट्रोल, ड्यूल जोन ऑटो एसी, ऑटो हेडलैंप, ऑटो वाइपर, कंसोल स्टोरेज कूलिंग, ऑटो डिप ओआरवीएम, पैसिव की-लैस एंट्री, पावर फोल्ड ओआरवीएम, पावर्ड टेलगेट के साथ जेस्चर कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, ऑटो डिमिंग ओआरवीएम, ड्राइवर मेमोरी सीट, वन टच अप/डाउन ड्राइवर विंडो, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कितनी है रेंज
वहीं Mahindra BE6 में 79 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा रहा है। जिसे फुल चार्ज के बाद 683 किलोमीटर की MIDC रेंज मिल सकती है। इसमें रेंज को बढ़ाने के लिए रीजनरेशन लेवल को भी दिया गया है। एसयूवी में लगी मोटर से 210 किलोवाट की पावर और 380 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी को सिंगल पेडल ड्राइव के साथ ही रेंज, एवरीडे, रेस, स्नो और कस्टम ड्राइविंग मोड्स के साथ लाया जा रहा है।
कितनी है कीमत
महिंद्रा की ओर से XEV 9e एसयूवी को 22.65 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध करवाया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 31.25 लाख रुपये है।
वहीं Mahindra BE6 की एक्स शोरूम कीमत








