ईरान में किडनैप हुए तीनों भारतीय सुरक्षित बचाए गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले महीने ईरान में लापता हुए थे 3 भारतीय नागरिक।
पिछले महीने ईरान में लापता हुए 3 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया है। तेहरान पुलिस ने तीनों भारतीयों का रेस्क्यू किया है। ईरान में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है। तीनों को जल्द ही भारत वापस भेजा जाएगा। तीनों को ईरान में किडनैप में कर लिया गया था। खबरों की मानें तो तीनों पंजाब से ताल्लुक रखते हैं और अवैध ट्रैवल एजेंट के झांसे में फंसकर ईरान पहुंचे थे।
 पिछले महीने ईरान में 3 भारतीय नागरिक (3 Indians Missing in Iran) अचानक लापता हो गए थे। लगभग 1 महीने की छानबीन के बाद उन्हें बचा लिया गया है। ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। 

ईरान में लापता हुए तीनों भारतीय नागरिक पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। ईरान पहुंचते ही तेहरान में उन्हें किडनैप कर लिया गया था। मगर, तेहरान पुलिस ने तीनों को सुरक्षित बचा लिया है। 

परिवार से मांगी फिरौती

तीनों भारतीयों की पहचान हुसनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह और अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। ईरान के तेहरान में तीनों को किडनैप कर लिया गया था। इसके बाद परिवार से फिरौती की भी मांग की गई। किडनैपिंग की खबर मिलते ही परिवार ने इसकी जानकारी सरकार को दी थी।

डंकी रूट से पहुंचे ईरान
तीनों युवक पंजाब के संगरूर, नवांशहर और होशियारपुर के रहने वाले हैं। तीनों अवैध ट्रैवल एजेंट के झांसे में आ गए। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट का झांसा देकर डंकी रूट से ईरान बुलाया गया, जहां तीनों को अगुवा कर लिया गया। 

ईरानी दूतावास ने दी चेतावनी

मामले की जानकारी मिलने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान सरकार के साथ मिलकर तीनों को ढूंढने का आश्वसन दिया था। वहीं, ईरानी दूतावास ने सभी भारतीयों को अवैध ट्रैवल एजेंट्स के झांसे में न आने की सलाह दी है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें