![]()
जन सुराज के प्रमुख सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी पदयात्रा के अभियान की कड़ी में कैमूर के रामगढ प्रखंड में ३ सितम्बर २०२४ को आ रहे हैं. इस कार्यक्रम के संयोजक हैं कैमूर औधोगिक संघ के सचिव विकास तिवारी, जिनके कठिन और अथक परिश्रम से यह संभव हो रहा है. विकास तिवारी गांव गांव घूमकर जन सुराज के इस अभियान से लोगों को अवगत करा रहे हैं और जोड़ भी रहे हैं.

जनसुराज अभियान के तहत, जिला, ब्लॉक, और पंचायत स्तर पर समान विचारधारा वाले लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर संगठन का निर्माण किया जा रहा है। सभी स्तर पर एक कार्य समिति का गठन किया जा रहा है।
संगठन के सभी सदस्य जनसुराज के संस्थापक सदस्य हैं। संगठन के भाग होने के नाते सभी सदस्यों को महत्वपूर्ण फैसले में मत देने का अधिकार एवं मतों के आधार पर मुद्दों और जनप्रतिनिधियों का चुनाव करने का अधिकार होगा। सदस्य अगर संगठन के बैनर तले कोई भी चुनाव लड़ेंगे तो संसाधन और रणनीति बनाने की जिम्मेदारी जनसुराज की होगी।
यूथ क्लब प्रशांत किशोर जी के मार्गदर्शन में ऐसे युवाओं के लिए एक मंच है, जो बदलाव के साथ-साथ अपने राजनीतिक सफर को आरम्भ करना चाहते हैं। साथ ही यूथ क्लब अपने सदस्यों को जमीनी स्तर पर काम करने का मौका देकर उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक तौर पर अपनी पहचान बनाने में सहायता करता है ताकि वे अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
बिहार के युवाओं के लिए राजनैतिक-सामाजिक क्षेत्र में प्रशिक्षण पाने एवं काम करने की पहल का नाम है वाहिनी आवासीय प्रशिक्षण। इस माध्यम से युवा बिहार में ज़मीनी स्तर पर काम करते हैं और गांवों-पंचायतों में मौजूद समस्याओं और संभावनाओं को समझते हैं। इस दौरान वाहिनी के सभी सदस्य एक साथ जन सुराज केंद्र में रहते हैं और प्रशांत किशोर जी के सहयोगी वरिष्ठ पदयात्रियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
सामाजिक और राजनैतिक सूझ-बूझ सीखने के साथ-साथ वाहिनी के सदस्य जन सुराज के विचार को बिहार के जन-जन तक पहुंचाते हैं।








